#pmmodi #amitshah #rahulgandhi #mallikarjunkharge #akhileshyadav #ayodhya लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
#pmmodi #amitshah #rahulgandhi #mallikarjunkharge #akhileshyadav #ayodhya लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 21 जून 2024

अयोध्या की हार पर कांव-काँव, डीएम और भाजपाई महंत में गुत्थम-गुत्था

 अयोध्या की हार पर कांव-काँव शुरू हो गया है  डीएम और भाजपाई महंत में गुत्थम-गुत्था हुआ वह भी दो दो मंत्रियों के सामने, लखनऊ तक हड़कंप 



लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की हार की समीक्षा के दौरान मंत्रियों के सामने ही जिलाधिकारी नीतीश कुमार और हनुमानगढ़ी के महंत राजूदस के बीच कथित तौर पर भिड़ंत हो गई. सूत्रों ने दावा किया कि अयोध्या में बीजेपी की समीक्षा के दौरान देर रात हंगामा और 'हाईप्रोफाइल' झड़प हुई. 

अब सब सवाल कर रहे हैं कि आख़िर बीजेपी की बैठक में डीएम का क्या काम था, उन्हें बैठक में किसने बुलाया था।

सूत्रों ने कहा कि योगी सरकार के दो कैबिनेट मंत्रियों के सामने DM अयोध्या नीतीश कुमार और हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास के बीच तीखी नोंकझोंक हुई. योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जयवीर सिंह की मौजूदगी में झड़प हुई. इस झड़प के बाद डीएम नीतीश कुमार इतने आक्रोशित हुए कि उन्होंने राजूदास  को प्रदान की गई सुरक्षा के लिए तैनात गनर वापस लिया गया.

सूत्रों के अनुसार राजू दास अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही से समय लेकर हार पर अपना फीडबैक देने पहुंचे थे उस दौरान DM अयोध्या नीतीश कुमार मौके पर मौजूद थे. वे राजू दास के चुनाव के दौरान प्रशासन के खिलाफ दिये बयानों से बेहद नाराज थे. उन्होंने राजू दास के साथ बैठने से इनकार किया. और बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले कहा सुनी हुई फिर दोनों गुत्थम-गुत्था हो  गये। 

सूत्रों का दावा है कि झड़प के बाद राजू दास के साथ आए गनर को वापस जाने को कहा गया. गनर वापिस लिए जाने के बाद राजू दास अपनी हत्या कराने की साजिश का आरोप लगा रहे हैं. दावा किया गया कि यह घटना रात 11 बजे अयोध्या के सरजू गेस्ट हाउस की है.

इन सब में दिलचस्प बात ये है कि समीक्षा बैठक के दौरान प्रशासन के असहयोग और अधिकारियों की मनमानी की शिकायत हो रही थी. मंत्रियों की मौजूदगी के चलते DM सरजू गेस्ट हाउस में उनसे मिलने पहुंचे थे वहीं झड़प शुरू हो गई.

मंगलवार, 11 जून 2024

अयोध्या की हार पर बौखलाए हिंदू वादी

  अयोध्या की हार क्यों नहीं पचा रहे हिन्दुवादी, ये है असली वजह 

अयोध्यावासियों को गरियाना कितना उचित

क्या मोदी को इसे रोकना चाहिए

साधु संत क्यों नाराज़ 

पूरा मामला ऐसे समझे 

https://youtu.be/Yxf0DVl2Wuo?si=O_Pz2Hr_GWyU_kjs