छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ी सर्जरी की तैयारी, भूपेश-बैज का क्या होगा
किसका पर कतरा जाएगा किसे ज़िम्मेदारी मिलेगी
कौन कमजोर होगा और कौन ताकतवर
विस्तार से जाने…
छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ी सर्जरी की तैयारी, भूपेश-बैज का क्या होगा
किसका पर कतरा जाएगा किसे ज़िम्मेदारी मिलेगी
कौन कमजोर होगा और कौन ताकतवर
विस्तार से जाने…
विजयी प्रत्याशियों की इस सूची से पूरी बीजेपी क्यों सकते में हैं
बीजेपी के विजयी प्रत्याशियों में यदि मोदी का नंबर 116 है तो फिर मोदी की छवि और सरकार बनाने के खेल को आसानी से समझा जा सकता है
आख़िर क्या है पूरी सूची और कांग्रेस क्यों मज़ा ले रही है
पूरी सूची देखें
अयोध्या की हार क्यों नहीं पचा रहे हिन्दुवादी, ये है असली वजह
अयोध्यावासियों को गरियाना कितना उचित
क्या मोदी को इसे रोकना चाहिए
साधु संत क्यों नाराज़
पूरा मामला ऐसे समझे
छत्तीसगढ़ की साय सरकार कि नाकामी से करोड़ों स्वाहा, निर्दोषों की पिटाई
सतनामी समाज के उग्र प्रदर्शन पर क्या बोली कांग्रेस
साय सरकार क्यों फेल हो रही
लिंक में देखें
https://youtu.be/ejIcUMTUXB0?si=uqCxm_RUJtZuUuC3
आख़िर बृजमोहन को मंत्री क्यों नहीं बनाया गया
क्यों छत्तीसगढ़ को नहीं मिल रहा केबिनेट मंत्री
इस लिंक में समझे
उत्तर में कुलदीप को 'नमस्ते'
हालत पतली, विरोधी सक्रिय
मुस्लिम मतदाताओं का झुकाव आप की ओर
(विशेष - प्रतिनिधि)
पिछले विधानसभा में कांग्रेस ने राजधानी की चार में से तीन सीटें जीती थीं और इस बार चारों सीटों को जीतने का संकल्प लेकर खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सड़क पर उत्तर आये हैं लेकिन सबसे ज्यादा खराबस्थिति उत्तर विधानसभा सीट की है और इसकी वजह वर्तमान विधायक कुलदीप जुनेजा का वह रवैया है जिसके चलते कांग्रेस के कार्यकर्ता ही नहीं एक वर्ग भी बेहद नाराज है। और कहा जा रहा है कि जुनेजा के इसी रवैये के चलते मुस्लिम मतदाताओ का झुकाव आम आदमी पार्टी की ओर बढने लगा है कल आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन में भी मुस्लिमों की संख्या अधिक थी और जिस तरह से आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान उत्साह नजर आया उससे कांग्रेस के कई निष्ठावानों की नींद उड़ गई है।
सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस द्वारा कराये गए सर्वे में भी कुलदीप जुनेजा की हालत पतली बताई गई है और कहा तो यहां तक जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कुलदीप जुनेजा को चेतावनी हुए स्थिति सुधारने कहा है जबकि संकल्प शिविर में जिस तरह से मंच से आनंद कुकरेजा को उतारा गया उसने भी सिंधी समाज की नाराजगी की बात सामने आई है। उत्तर विधानसभा में सिंधी मतदाताओ की बहुलता है और यहां से भाजपा के श्रीचंद सुंदरानी विधायक भी रहे हैं।इधर कुलदीप जुनेजा के इसी रवैए के कारण उत्तर विधानानभा में टिकिट के दावेदारों की संख्या भी बढ़ गई है सूत्रों का तो दावा है कि सिटिंग एमएलए होने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में दावेदार आमतौर पर तभी होते है जब स्थिति नाजूक हो।
उत्तर से अर्जुन वासवानी अजित कुकरेजा, पंकज मिश्रा, आकाश शर्मा सहित आधा दर्जन से अधिक दावेदारों की फेहरिश्त ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। ऊपर से आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता के चलते यदि कांग्रेस ने यहां कड़ा रूख अख्तियार नहीं किया तो 75 पार का वादा मुश्किल हो जायेगा।
बताया जाता है कि उत्तर विधानसभा को लेकर और कुलदीप जुनेजा के रवैये को लेकर कई तरह की चर्चा है। जिसमें सबसे बड़ी चर्चा तो भाजपा के नेताओं से कलदीप के नज़दीकी संबंध जो पार्टी के कार्यकर्ताओ को ज़रा भी रास नहीं आ रहा है।
फेल मोदी सत्ता को पास कराने ये सब करेगी विहिप...
महगाई, बेरोजगारी, मित्र-प्रेम और विरोध के स्वर को कुचलने की वजह से मोदी सत्ता की छवि इतना बिगड़ चुकी है कि भाजपा के लिए किसी राज्य में भी चुनाव जीतना मुश्किल होता जा रहा है। आर्थिक मोर्चा हो या क़ानून व्यवस्था या विदेश नीति हर मोर्चे पर फ़ेल हो चुकी मोदी सत्ता के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में चिंता बढ़ गई है, फेल हो चुकी मोदी सत्ता को अब पास कराने आरएसएस नया नया उदिम करने में लगी है।
झूठ और अफ़वाह के आसरे नफ़रत की राजनीति साधने में माहिर संघ अब अपने विभिन्न अनुशांगिक संगठनों को सक्रिय करने में लगी है, ताकि इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के साथ-साथ अगले साल होने वाले लोकसभा में भारतीय जनता पार्टी को बचा सके सके।
इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विश्व हिन्दू परिषद की केन्द्रीय प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में उन्ही मुद्दों पर चर्चा हुई
जिससे भाजपा की राजनीति साधी जा के।
महंगाई और बेरोजगारी के अलावा मित्र प्रेम और मणिपुर हिंसा, महिला पहलवानों को न्याय, किसानों पर अत्याचार और अमरेरिकी दौरे से उठे सवाल से ध्यान भटकाने अब विश्व हिन्दू परिषद समान नागरिक संहिता, लव जेहाद, धर्मान्तरण और मंदिरो पर सरकारी नियंत्रण को लेकर बवाल काटेगी। इसके तहत घर घर जाकर लोगों में भाजपा को जीताने मुसलमानो को लेकर सवाल करेगी।
विहिप व कट्टरवादी इस दौरान कश्मीर फाईल्स, द केरला स्टोरी पर बात करेगी और उस बजरंग दल की
शौर्य का बखान घर -घर पहुंचायेगी जिसके कारगुजारियो से लोग त्रस्त हैं।
विहिप के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार सहित दो सौ लोग इस बैठक में उपस्थित रहे।