मंगलवार, 11 जून 2024

मोदी अपनी ही पार्टी में 116 वे नंबर पर

 विजयी प्रत्याशियों की इस सूची से पूरी बीजेपी क्यों सकते में हैं

बीजेपी के विजयी प्रत्याशियों में यदि मोदी का नंबर 116 है तो फिर मोदी की छवि और सरकार बनाने के खेल को आसानी से समझा जा सकता है

आख़िर क्या है पूरी सूची और कांग्रेस क्यों मज़ा ले रही है

पूरी सूची देखें 

https://youtu.be/RuBheLhq3uU?si=bd-yikE_BjllZV8x

अयोध्या की हार पर बौखलाए हिंदू वादी

  अयोध्या की हार क्यों नहीं पचा रहे हिन्दुवादी, ये है असली वजह 

अयोध्यावासियों को गरियाना कितना उचित

क्या मोदी को इसे रोकना चाहिए

साधु संत क्यों नाराज़ 

पूरा मामला ऐसे समझे 

https://youtu.be/Yxf0DVl2Wuo?si=O_Pz2Hr_GWyU_kjs

बलौदाबाज़ार कांड - क्यों फेल हुई साय सरकार

 छत्तीसगढ़ की साय सरकार कि नाकामी से करोड़ों स्वाहा, निर्दोषों की पिटाई 

सतनामी समाज के उग्र प्रदर्शन पर क्या बोली कांग्रेस

साय सरकार क्यों फेल हो रही

लिंक में देखें

https://youtu.be/ejIcUMTUXB0?si=uqCxm_RUJtZuUuC3





मंत्रिमंडल में छत्तीसगढ़ की उपेक्षा

आख़िर बृजमोहन को मंत्री क्यों नहीं बनाया गया

क्यों छत्तीसगढ़ को नहीं मिल रहा केबिनेट मंत्री 

इस लिंक में समझे 

 https://youtu.be/-aE1tMlYTDw?si=g8AY5tCwWEdX40-s

शुक्रवार, 18 अगस्त 2023

उत्तर में कुलदीप को 'नमस्ते'

 उत्तर में कुलदीप को 'नमस्ते' 

हालत पतली, विरोधी सक्रिय 

मुस्लिम मतदाताओं का झुकाव आप की ओर

(विशेष - प्रतिनिधि)


रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के चारों विधानस‌भा में अब स्थिति स्पष्ट होने लगा  है, चार में से दक्षिण और उत्तर में कांग्रेस को सीट जीतना किसी चुनौती से कम नहीं है और लोगों का तो यहाँ तक कहना है कि  वर्तमान विधायक कुलदीप जुनेजा के रवैये ने उत्तर विधानसभा को दक्षिण से भी कठिन बना दिया है |


पिछले विधानसभा में कांग्रेस ने राजधानी की चार में से तीन सीटें जीती थीं और इस बार चारों सीटों को जीतने का संकल्प लेकर खुद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सड़क पर उत्तर आये हैं लेकिन सबसे ज्यादा खराबस्थिति उत्तर विधानस‌भा सीट की है और इसकी वजह वर्तमान विधायक कुलदीप जुनेजा का वह रवैया है जिसके चलते कांग्रेस के कार्यकर्ता ही नहीं एक वर्ग भी बेहद नाराज है। और कहा जा रहा है कि  जुनेजा के इसी रवैये के चलते मुस्लिम मतदाताओ का झुकाव आम आदमी पार्टी की ओर बढने लगा है कल आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन में भी मुस्लिमों की संख्या अधिक थी और जिस तरह से आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान उत्साह नजर आया उससे कांग्रेस के कई निष्ठावानों की नींद उड़ गई है।

सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस द्वारा कराये गए सर्वे में भी कुलदीप जुनेजा की  हालत पतली बताई गई है और कहा तो यहां तक जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने  भी कुलदीप जुनेजा को चेतावनी हुए स्थिति सुधारने कहा है जबकि संकल्प शिविर में जिस तरह से मंच से आनंद कुकरेजा को उतारा गया उसने भी सिंधी समाज की  नाराजगी की बात सामने आई है। उत्तर विधानसभा में सिंधी मतदाताओ की बहुलता है और यहां से भाजपा के श्रीचंद सुंदरानी विधायक भी रहे हैं।इधर कुलदीप जुनेजा के इसी रवैए के कारण उत्तर विधानानभा में टिकिट के दावेदारों की संख्या भी बढ़ गई है सूत्रों का तो दावा है कि सिटिंग एमएलए होने के बावजूद इतनी बड़ी संख्या में दावेदार आमतौर पर तभी होते है जब स्थिति नाजूक हो।

उत्तर से अर्जुन वासवानी अजित कुकरेजा, पंकज मिश्रा, आकाश शर्मा सहित आधा दर्जन से अधिक दावेदारों की फेहरिश्त ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा दी है। ऊपर से आम आद‌मी पार्टी  की बढ़ती लोकप्रियता के चलते यदि कांग्रेस ने यहां कड़ा रूख अख्तियार नहीं किया तो 75 पार का वादा मुश्किल हो जायेगा।


बताया जाता है कि उत्तर विधानस‌भा को लेकर और कुलदीप जुनेजा के रवैये को लेकर कई तरह की चर्चा है। जिसमें सबसे बड़ी चर्चा तो भाजपा के नेताओं से कलदीप के नज़दीकी संबंध जो पार्टी के कार्यकर्ताओ को ज़रा भी रास नहीं आ रहा है।

रविवार, 25 जून 2023

फेल मोदी सत्ता को पास कराने ये सब करेगी विहिप...

 फेल मोदी सत्ता  को पास कराने ये सब  करेगी विहिप...



महगाई, बेरोजगारी, मित्र-प्रेम और विरोध के स्वर को कुचलने की वजह से मोदी सत्ता की छवि इतना बिगड़ चुकी है कि भाजपा के लिए किसी राज्य में भी चुनाव जीतना मुश्किल होता जा रहा है। आर्थिक मोर्चा हो या क़ानून व्यवस्था या विदेश नीति हर मोर्चे पर फ़ेल हो चुकी मोदी सत्ता के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में चिंता बढ़ गई है, फेल हो चुकी मोदी सत्ता को अब पास कराने आरएसएस नया नया उदिम करने में लगी है।

झूठ और अफ़वाह के आसरे नफ़रत की राजनीति साधने में माहिर संघ अब  अपने विभिन्न अनुशांगिक संगठनों को सक्रिय करने में लगी है, ताकि इस साल के अंत में होने वाले विधानस‌भा चुनाव के साथ-साथ अगले साल होने वाले लोकस‌भा में  भारतीय जनता पार्टी को बचा सके सके। 

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में विश्व हिन्दू परिषद की केन्द्रीय प्रबंध समिति की बैठक हुई। बैठक में उन्ही मुद्दों  पर चर्चा हुई 

जिससे भाजपा की राजनीति साधी जा के।

 महंगाई और बेरोजगारी के अलावा  मित्र प्रेम और मणिपुर हिंसा, महिला पहलवानों को न्याय, किसानों  पर अत्याचार और अमरेरिकी दौरे से उठे सवाल से  ध्यान भटकाने अब विश्व हिन्दू परिषद समान नागरिक संहिता, लव जेहाद, धर्मान्तरण और मंदिरो पर सरकारी नियंत्रण को लेकर बवाल काटेगी। इसके तहत घर घर जाकर लोगों में भाजपा को जीताने मुसलमानो को लेकर  सवाल करेगी।

विहिप व क‌ट्टरवादी इस दौरान कश्मीर फाईल्स, द केरला स्टोरी पर बात करेगी और उस बजरंग दल की


शौर्य का बखान घर -घर पहुंचायेगी जिसके कारगुजारियो से लोग त्रस्त हैं।

विहिप के केंद्रीय कार्याध्यक्ष आलोक कुमार सहित दो सौ लोग इस बैठक में उपस्थित रहे।

मंगलवार, 3 अगस्त 2021

स्कूल का हाल बेहाल-कैसे पढ़ेंगे नौनिहाल

 *पूर्व माध्यमिक शाला स्कूल नवागांव जर्जर भवन बना बच्चों के लिए खतरनाक,, कभी भी हो सकता है हादसा स्कूल का कई बार गिर चुका छज्जा...*


*रायपुर:-* आज भी कुछ स्कूल ऐसे हैं जिनके परिसर में पुराने अनुपयोगी स्कूल भवन खंडहर के रूप में अब भी खड़े हैं। यहां स्कूली बच्चे हमेशा पढ़ते लिखते और खेलते रहे हैं, जिससे उन्हें चोंट भी लगती है, यह खंडहर कभी गिर भी सकते हैं, जिससे बच्चों के लिए खतरा बन गए हैं। पालकों में इसी बात को लेकर नाराजगी है कि इन जर्जर भवन को ढहाने कोई पहल नहीं की जा रही है। जबकि पालक ग्राम पंचायत सरपंच, टीचर्स कई बार ऐसे जर्जर भवनों को गिराने की मांग कर चुके हैं।


कई प्राथमिक व मिडिल स्कूल के भवन जर्जर होने के बाद परिसर में नए भवन तो बना दिए गए। लेकिन कुछ पुराने भवन आज भी जर्जर स्थिति में खड़े हुए हैं। जिसमें अब कक्षाएं नहीं लगती और बच्चों और टीचरों पर भय का माहौल दिख रहा है वैसे ही एक मामला सामने निकल कर आया है जो ग्राम पंचायत नवागांव जनपद पंचायत आरंग का है जहां पूर्व माध्यमिक शाला पिछले पूर्व माध्यमिक शाला में पुराना भवन 2004-05 है। जब पिछले 3 साल से स्कूल जर्जर हो चुका है और पूरी तरह से खंडहर में परिवर्तित हो चुका है। बच्चों के लिए 2005 में नया भवन बनने के बाद काफी पुराने इस भवन में बच्चों की कक्षाएं  फिलहाल कोरोना महामारी के कारण स्कूल नहीं लग पा रही थी लेकिन अब जब स्कूल चालू हुई तो बच्चों के मन में स्कूल के छज्जा को देखकर डर का माहौल बना हुआ है ऐसे में बारिश के दौरान तेज अंधड़ में तो जर्जर भवन के गिरने का खतरा और बढ़ जाता है। सांप-बिच्छू का भी खतरा बना रहता है। ग्राम पंचायत सरपंच कई वर्षों से बच्चों की सुरक्षा के लिए जर्जर हो चुके भवन को गिराने का मांग प्रशासनिक अधिकारी और उच्च  अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।


*संबंधित अधिकारियों को दी जानकारी, नहीं दे रहे ध्यान*


टीचर रंजना मिश्रा ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को जर्जर भवन के संबंध में जानकारी दी जा चुकी है। और आ के चेक भी कर चुके है। स्कूल में पुराना भवन भी पूरी तरह जर्जर होकर खंडहर में परिवर्तित हो चुका है।  पीछे भाग में बने कमरे जर्जर हो चुके हैं। स्कूल के अंदर सिपेज़ के कारण पानी का भराव हो जाता है जिससे बच्चों को बैठाने लायक भी स्थिति नहीं रह जाती और नाही पिक्चर को बैठने के लायक जगह बचता सिर्फ अधिकारी आते हैं देख कर जाते हैं पर अभी तक इस पर कोई अमल नहीं किया गया


*जर्जर भवनों को तुरंत गिराना चाहिए : सरपंच पति*


गांव के मुखिया सरपंच पति ने ने कहा कि स्कूली बच्चों के हित में जर्जर भवन को गिरा देना चाहिए। इसमें संबंधित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए।  सरपंच पति कहा कि  जर्जर भवन को गिराया जाना काफी जरूरी है। स्कूल के दो कमरे पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। कई वर्षों से दोनों कमरों में कक्षाएं नहीं लग रही है।

कई बच्चे उसके निकट खेलते रहते है। जिनके लिए ये भवन खतरा बना हुआ है।