आम जनता महंगाई से बेहाल, और विधायकों के लिए राजमहल!"
क्या चल रहा है देश और आपके राज्य में? महंगाई का आलम यह है कि आम आदमी की थाली से दाल-सब्जी गायब होती जा रही है, पेट्रोल-डीजल, गैस सिलेंडर और बच्चों की फीस भरते-भरते आम इंसान की रीढ़ की हड्डी टूट चुकी है। लेकिन... लेकिन जनाब, हमारे नुमाइंदों यानी विधायकों की जिंदगी देखिए! उनके ठाठ-बाठ देखकर तो राजा-महाराजा भी शरमा जाएं।
अभी हाल ही में छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर (सेक्टर-25) से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसे पढ़कर और सुनकर हर उस आम नागरिक का खून खौल उठेगा जो टैक्स के एक-एक पाई चुकाता है। खबर क्या है? खबर यह है कि विधायकों के लिए बनने वाले फ्लैट्स का नक्शा बदल दिया गया है! पहले भाईसाहब 3 BHK फ्लैट बनने वाले थे, लेकिन अब उन्हें अपग्रेड करके 4 BHK आलीशान फ्लैट बना दिया गया है! और तो और, लागत कितनी बढ़ गई? सीधे 80 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी!
आज इसी पर करेंगे कड़वी बात, तीखा विश्लेषण। वीडियो को अंत तक देखिएगा, क्योंकि आज सवाल सिर्फ एक सरकार या पार्टी का नहीं, बल्कि हमारी व्यवस्था और प्राथमिकताओं का है।"
खबर का कच्चा-चिट्ठा - क्या है पूरा मामला?
: "चलिए,आपको तारीख और आंकड़ों के साथ पूरी सच्चाई बताता हूँ। हमारे पास जो जानकारी और दस्तावेज (तस्वीर) सामने आए हैं, उसके मुताबिक:
- नवा रायपुर के सेक्टर-25 में प्रदेश के विधायकों के लिए प्रस्तावित आवासीय परिसर को अब और ज्यादा भव्य बनाया जा रहा है।
- पहले पूर्व भूपेश बघेल सरकार के कार्यकाल में यह तय हुआ था कि 78 विधायकों के लिए 3 BHK फ्लैट्स बनाए जाएंगे।
- लेकिन अब प्लान बदल चुका है। अब सभी 90 विधायकों के लिए 4 BHK आलीशान फ्लैट्स का नक्शा तैयार किया गया है।
भाई, सिर्फ कमरों की संख्या ही नहीं बढ़ी, सुविधाएं सुनिए जरा!
- इसमें स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, कैफेटेरिया, मल्टीपरपज हॉल और सर्वेंट क्वार्टर जैसी हाईटेक और लग्जरी सुविधाएं जोड़ी जा रही हैं।
- और इन सब 'शाही बदलावों' की वजह से प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत सीधे 80 करोड़ रुपये बढ़ गई है।
- तर्क यह दिया जा रहा है कि पीडब्ल्यूडी (PWD) ने विधायकों के सुझावों और वर्तमान जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह नया खाका तैयार किया है। वाह! जनता की जरूरत महंगाई के इस दौर में दो वक्त की रोटी जुटाना है, और विधायकों की जरूरत 'सर्वेंट क्वार्टर और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स' वाली आलीशान कोठियां हैं!"
- जनता का दर्द बनाम जनप्रतिनिधियों की ऐश
जरा सोचकर देखिए एक तरफ देश और प्रदेश का आम आदमी महंगाई की चक्की में पिस रहा है। दूध, आटा, चावल, दाल सब पर टैक्स लग रहा है। मिडिल क्लास आदमी बैंक की EMI चुकाते-चुकाते अपनी आधी जवानी गुजार देता है। उसे 2 BHK फ्लैट खरीदने के लिए भी जिंदगीभर की जमापूंजी लगानी पड़ती है या लोन के जाल में फंसना पड़ता है।
लेकिन हमारे माननीय विधायकों को देखिए! जनता के टैक्स के पैसों से उनके आराम का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। 3 BHK से सीधा 4 BHK पर छलांग! क्या विधायकों के परिवार इतने बड़े हो गए हैं कि उन्हें 3 कमरे कम पड़ने लगे? या जनता की गाढ़ी कमाई को पानी की तरह बहाना ही इन सबका मुख्य एजेंडा बन गया है?
जब जनता रोजगार मांगती है, तो बजट नहीं होने का रोना रोया जाता है। जब किसानों को उनके फसलों का सही दाम देने की बात आती है, तो खजाने खाली होने का पाठ पढ़ाया जाता है। जब सरकारी स्कूलों और अस्पतालों की हालत सुधारने की बात होती है, तो कहा जाता है कि 'धन की कमी है'। लेकिन जब बात हमारे साहब लोगों के आलीशान आवास और सुविधाओं की आती है, तो 80 करोड़ रुपये चुटकी बजाते ही बढ़ जाते हैं! ये पैसा किसका है? क्या यह किसी राजनेता के बाप की जागीर है? नहीं! यह आपका और हमारा खून-पसीने की कमाई का टैक्स है।"
सिस्टम पर सवाल और नेताओं की प्राथमिकताएं]
"यहाँ सबसे बड़ा सवाल यह है कि सरकारें चाहे किसी की भी रहें—चाहे पुरानी सरकार हो या वर्तमान सरकार—जनता से जुड़े मुद्दों पर नीतियां बदलती हैं या नहीं बदलतीं, लेकिन नेताओं की सुख-सुविधाओं के मामले में कभी कोई कटौती नहीं होती। सब मिलकर एक ही थाली के चट्टे-बट्टे साबित होते हैं।
विधायकों को वेतन मिलता है, भत्ते मिलते हैं, मुफ्त बिजली-पानी मिलती है, मेडिकल सुविधा मिलती है, पेंशन मिलती है—और उसके बाद भी उनके रहने के लिए राजमहल जैसे फ्लैट्स पर जनता के करोड़ों रुपये फूंक दिए जाते हैं। क्या एक विधायक आम जनता से इतना ऊपर हो गया है कि उसे जनता के दुखों से कोई फर्क ही नहीं पड़ता?
यह सिर्फ एक इमारत या 4 BHK फ्लैट का मामला नहीं है, यह हमारी राजनीतिक संस्कृति की बानो है, जहाँ जनसेवक, 'शासक' बन बैठे हैं।"
वक्त आ गया है कि हम सवाल पूछना सीखें। सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाने या रील्स देखने से काम नहीं चलेगा। जब तक हम अपने इन चुने हुए नुमाइंदों से यह नहीं पूछेंगे कि 'भाई, हमारी महंगाई कम करने के लिए क्या योजना है?' और 'हमारे पैसों से राजमहल क्यों बनाए जा रहे हैं?', तब तक ये लोग हमें ऐसे ही हल्के में लेते रहेंगे।
अब आपको तय करना है कि क्या आप ऐसे ही चुपचाप सब देखते रहेंगे या सवाल उठाएंगे। इस वीडियो को देश के हर उस नागरिक तक शेयर कीजिए जो महंगाई से परेशान है और नेताओं की इस अय्याशी से आहत है।
नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर लिखिए कि क्या विधायकों के लिए 80 करोड़ अतिरिक्त खर्च करके 4 BHK फ्लैट बनाना सही है?


