शनिवार, 14 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ में नशा का ये कैसा गुजरात मॉडल

छत्तीसगढ़ में नशा का ये कैसा गुजरात मॉडल

एक  तरफ अफ़ीम की खेती को लेकर सरकार घिरी हुई है तो दूसरी तरफ़ सरकार गांवगांव में घर-घर में शराब पहुंचाने आमदा है तो अब सूखा नशा का कारोबार भी जमकर फलफूल रहा है। कुछ महीने पहले जरूर पाकिस्तान से ड्रग्स सप्लाई से लेकर डर्टी पार्टी को लेकर पुलिस ने कारवाई तो की थी। यह राजधानी की बात थी। लेकिन छत्तीसगढ़ के गांवगांव में किस तरीके से नशा का व्यापार फल फूट रहा है और अब तो गुजरात का विकास मॉडल की बात नहीं है और ना ही शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में गुजरात मॉडल लागू करने की बात यह कब लागू होगा कहना बड़ा मुश्किल है। हालांकि गुजरात मॉडल तो फ़ेल साबित हुआ है। इसकी भी तो चर्चा है। 

ऐसे में नशा के मामले में ज़रूर गुजरात मॉडल अब धीरे-धीरे लागू होने लगा है। और जिस तरीके से पाकिस्तान से ड्रग्स आने लगे हैं। कहा जा रहा है कि गुजरात और राजस्थान के रास्ते ही छत्तीसगढ़ ड्रग्स पहुंच रहे थे। तब ऐसे में नशीली टेबलेट को लेकर भी तो बड़ा सवाल है। हालांकि छोटे-छोटे स्थानों पर तो मेडिकल स्टोर्स में ही खुलेआम नशीली टेबलेट बिक रहे हैं। लेकिन यह नशीली टेबलेट यदि गुजरात से आ रहा है तो फिर यह कौन सा गुजरात का नशा मॉडल है? कहना बड़ा मुश्किल होता जा रहा है। आज हम बताएंगे कि पिछले दिनों पुलिस ने जिस तरीके से गुजरात से नशीली टेबलेट सप्लाई का मामला पकड़ा है, वह बेहद ही चौंकाने वाला है और यह सवाल बड़ा होने लगा है कि क्या गुजरात का शिक्षा मॉडल पता नहीं कब लागू हो लेकिन नशा मॉडल तो लागू होने लगा है और यह कारवाई खैरागढ़ पुलिस ने की है। कहा जाता है कि यहां लंबे अरसे से पुलिस को सूचना मिल रही थी कि गुजरात से खासकर भरूच क्षेत्र से यहां बड़ी मात्रा में नशीली टेबलेट सप्लाई होती है और इस खेल में छत्तीसगढ़ के युवा भी शामिल है जो खैरागढ़ ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों के गांव में भी नशीली टेबलेट सप्लाई कर रहे हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कुछ गिरफ़्तारियां की है। कुछ गिरफ़्तारियां क्या? आधा दर्जन युवाओं को पकड़ा है जो गुजरात के भरूच के रास्ते से ड्रामा डोल कैप्सूल लाते थे। बड़ी मात्रा में और गांव-गांव में अपना कारोबार जमा कर रखे थे। जो मामला पकड़ाया वह भी लाखों रुपए का मामला है। लाखों रुपए के कैप्सूल ड्रामाडोल पकड़ाए हैं। गुजरात के भरूच से यहां तक मोटरसाइकिल से सप्लाई हो रहा था। और इस मामले में पुलिस ने भरूच से ड्रग्स लाने वाले यानी इस कैप्सूल को लाने वाले आधा दर्जन युवकों को गिरफ्तार किया है। जिसमें मोहित, राहुल, शाहबाज, शैलेश, उत्तम और एक युवक नाबालिक है। इसलिए उसका नाम हम नहीं बता रहे हैं। ऐसे आधा दर्जन युवक खैरागढ़ ही नहीं उसके आसपास के क्षेत्रों में गंडई से लेकर कई गांवों के नाम है। क्षेत्रों के नाम है। जहां ये लोग गुजरात से नशीले कैप्सूल लाकर सप्लाई किया करते थे। सोचिए कि छत्तीसगढ़ में किस तरीके से नशा का खेल हो रहा है। सरकार के अपने दावे हैं। शराब की कमाई को लेकर किस तरीके का खेल होता है। हमने कई बार बताया है कि वैध कमाई से ज्यादा अवैध कमाई का खेल ने सत्ता को नए-नए दुकान खोलने को मजबूर कर दिया और इसीलिए वह नए-नए उपाय कर रही है। 67 दुकान तो खोलने की घोषणा कर ही दी है। जिसका कई जगह भारी विरोध हो रहा है। कई क्षेत्रों से यह खबर भी आने लगी कि महिलाओं ने अब इस नशा के खिलाफ यानी शराब के खिलाफ अभियान छेड़ना शुरू कर दिया। याद कीजिए एक समय में डॉक्टर रमन सिंह की सरकार के दौरान किस तरीके से गुलाबी गैंग के नाम से महिलाएं सक्रिय हो गई थी और नशेड़ियों की पिटाई करने लगी थी। तो दूसरी तरफ सरकार कभी घोषणा करती है कि वह बियर को गन्ना रस की तर्ज पर बेचेगी तो कभी कहा जाता है कि बड़े रेसराओं को आमंत्रित किया जा रहा है उन्हें शुल्क सुविधाएं दी जाएगी। तो अब इस बात की भी चर्चा है कि क्या सरकार बड़ी कमाई के लिए जिन शराब दुकानों का सरकारीकरण किया गया है उनके ही सरकार द्वारा डॉक्टर रमन सिंह की सरकार ने किया था। ठेका प्रथा बंद करके सरकारीकरण उसे बदल के फिर ठेका प्रथा में लाने वाली ताकि एक मुस्तराक एक साथ आए और इस घपले घोटाले की झंझट से बचा जा सके। जिस घपले घोटाले के झंझट में भूपेश बघेल की सरकार फंस गई थी। तब ऐसी परिस्थिति में जो नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। खासकर सूखा नशा को लेकर ड्रग्स, एमडी और नशीली टेबलेट मेडिकल स्टोरों से। इसके अलावा क्विक्स, बोन फिक्स, आयडेक्स जैसे नशीली वस्तुओं की बिक्री और युवाओं का गर्त में चले जाना। क्या छत्तीसगढ़ को उड़ता छत्तीसगढ़ बना देगा? उड़ता छत्तीसगढ़ का मतलब समझिए कि पंजाब के युवक जब नशे में बर्बाद हो रहे थे तो उसका नामकरण उड़ता पंजाब कर दिया गया था। उसी तर्ज पर क्या छत्तीसगढ़ भी अब उड़ता छत्तीसगढ़ हो जाएगा। 

वीडियो देखें 

https://youtu.be/ZK_KT7frpWE?si=nDDGJupSd3ABRF4B

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें